Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंबानी बंधु दुनिया में सबसे अमीर

हमें फॉलो करें अंबानी बंधु दुनिया में सबसे अमीर
नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 9 अक्टूबर 2007 (22:22 IST)
भारतीय शेयर बाजार की तेजी के मद्देनजर अगर मुकेश और अनिल अंबानी की संपत्तियों को जोड़ दिया जाए तो उन्हें दुनिया में सर्वाधिक अमीर कहा जा सकता है। उनकी संपत्ति मिलाकर 91.41 अरब अमेरिकी डॉलर होगी, जो वालमार्ट के मालिक वाल्टन परिवार से काफी अधिक है।

मुकेश और अनिल प्रख्यात उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के पुत्र हैं, जिन्होंने यमन में पेट्रोल स्टेशन के अटेंडेंट के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की। मुकेश और अनिल अंबानी ने अपने व्यवसाय को जून 2005 में अलग किया।

मुकेश की अपने समूह में 55.81 अरब डॉलर के शेयर हैं, जबकि अनिल का अपने समूह में शेयर मूल्य 35.6 अरब डॉलर का है। उनकी संपत्ति सामूहिक रूप से 170 अरब डॉलर की है।

दोनों भाइयों की संपत्ति का मूल्य बंबई शेयर बाजार में उपलब्ध आज दोनों समूह की कंपनियों के शेयरों के बंद मूल्य पर आधारित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi