Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अन्ना के निशाने पर केजरीवाल

हमें फॉलो करें अन्ना के निशाने पर केजरीवाल
नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 सितम्बर 2012 (23:56 IST)
FILE
अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष हमला करते हुए अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को ‘राजनीति ने बांट’ दिया और पार्टी समर्थक समूह उनकी इच्छा के खिलाफ चला गया।

हजारे ने खुद को किसी पार्टी या ‘सांप्रदायिक’ संगठन से जोड़े जाने पर आपत्ति जताई। केजरीवाल के नेतृत्व वाले समूह के अलग होने के बाद भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को चलाने के लिए योग गुरु रामदेव के माध्यम से आरएसएस से उनकी निकटता के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐसा कहा।

उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी का पक्ष लेते हैं वे कहते हैं कि अगर अन्ना कहें तो वे पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इसके बावजूद वे मेरे निर्णयों के खिलाफ गए। ऐसा भी कहा जाता है कि वे पार्टी इसलिए बना रहे हैं कि अन्ना ने ऐसा निर्णय किया। यह ठीक नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi