Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्धसैनिक बल में अब बढ़ेगा महिलाओं का बल

हमें फॉलो करें अर्धसैनिक बल में अब बढ़ेगा महिलाओं का बल
, सोमवार, 11 मार्च 2013 (12:29 IST)
FILE
गाजियाबाद। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में परचम लहराया है और अब समय आ गया है कि सेना और अर्धसैनिक बलों में भी उनकी भागीदारी बढ़ाई जाए जिसके लिए आने वाले समय में सरकार के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा।

खुर्शीद ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि सीआईएसएफ में 4 फीसदी महिलाए काम करती हैं। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। पहली बार महिलाओं की दो कंपनियां स्थापना दिवस में परेड में शामिल हुईं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो, एयरपोर्ट और देश की धरोहरों की सुरक्षा में तैनात महिलाकर्मियों की संख्या बढ़ने से महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और बल मिलेगा। सीआईएसएफ की सुरक्षा वाले क्षेत्रों में महिलाएं खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी।

उन्होंने कहा कि आज आसामाजिक ताकतें देश की प्रगति में बाधक बन रही हैं। देश के सामने आतंकी हमले, साइबर हमला और पड़ोसी देशों के साथ मैत्री संबंध सुधारने की चुनौतियां हैं।

सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर आयोजित परेड की तारीफ करते हुए विदेश मंत्री ने महिलाकर्मियों के प्रदर्शन की विशेषतौर पर सराहना की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi