Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई

हमें फॉलो करें आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई
नई दिल्ली (भाषा) , शनिवार, 8 नवंबर 2008 (23:52 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी सहित कई गणमान्य लोगों ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके 81वें जन्मदिन पर बधाई दी।

आडवाणी के एक करीबी पारिवारिक सहयोगी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने एक संदेश और गुलदस्ता भेजा जबकि मनमोहनसिंह और वाजपेयी ने सुबह उन्हें फोन किया।

पार्टी के पूर्व प्रमुख वेंकैया नायडू ने कहा कि इस बार हम उनका जन्मदिन यहाँ मना रहे हैं। हम आश्वस्त हैं कि अगला जन्मदिन प्रधानमंत्री कार्यालय में मनाएँगे।

जन्मदिन पर शुभकामना देने वालों में राजग के कई घटकों के नेता भी शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके निवास पर जुटे।

राजग के सहयोगी शरद यादव (जदयू), प्रकाशसिंह बादल (शिरोमणि अकाली दल), ओमप्रकाश चौटाला (इनेलोद), राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी के अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने वालों में शामिल थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi