Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आत्मीयता और विश्वास का प्रतीक है राखी-प्रतिभा

हमें फॉलो करें आत्मीयता और विश्वास का प्रतीक है राखी-प्रतिभा
नई दिल्ली (वार्ता) , शनिवार, 16 अगस्त 2008 (20:01 IST)
देश में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहनों के इस पर्व पर बाजारों में सुबह से ही रौनक है। इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल र प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि यह पर्व भाई-बहनों में प्रेम, आत्मीयता और आपसी विश्वास का प्रतीक है।

श्रीमती पाटिल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह पर्व हमें एकता और भाईचारे के जरिए लोगों की भलाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह वर्ष देश की संस्कृति के परम्परागत मूल्यों तथा परिवार में महिलाओं की प्रमुख भूमिका पर जोर देता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi