Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इसरो वैज्ञानिकों की सुरक्षा में इजाफा

हमें फॉलो करें इसरो वैज्ञानिकों की सुरक्षा में इजाफा
चेन्नई (भाषा) , सोमवार, 6 अप्रैल 2009 (21:55 IST)
आतंकवादियों द्वारा वैज्ञानिकों के अपहरण और हत्या की धमकी के बाद इसरो के शीर्ष वैज्ञानिकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इन वैज्ञानिकों की सुरक्षा के लिए किए गए अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंधों में एक पायलट वाहन शामिल होगा।

इसमें सीआईएसएफ और राज्य पुलिस के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। वैज्ञानिकों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया है।

अधिकारी ने बताया लश्करे तैयबा द्वारा वैज्ञानिकों को जान से मारने की धमकी के बाद किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए उपग्रह एवं राकेट प्रभाग से संबद्ध छह वैज्ञानिकों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया इसके अलावा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केन्द्र सहित भारत भर में इसरो के सारे प्रतिष्ठानों को 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उच्चाधिकारियों द्वारा अतिरिक्त सूचना मिलने पर सुरक्षा को और बढ़ाया जायेगा।

लश्कर के पकड़े गए आतंकवादी फरफर नवास उर्फ शाहबाज नवाज से प्राप्त जानकारी के बाद इसरो अध्यक्ष जी. माधवन नायर को जेड श्रेणी की सुरक्षा सहित वैज्ञानिकों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

नवाज ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया था कि लश्कर की डॉ. माधवन नायर सहित प्रमुख वैज्ञानिकों के अपहरण या हत्या करने की योजना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi