Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड में मं‍त्रिमंडल का विस्तार

हमें फॉलो करें उत्तराखंड में मं‍त्रिमंडल का विस्तार
देहरादून (भाषा) , बुधवार, 1 जुलाई 2009 (14:41 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने चार दिन पुराने मंत्रिमडल का विस्तार करते हुए इसमें आठ नए मंत्रियों को शामिल किया।

राजभवन में बुधवार को आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने प्रकाश पंत, दिवाकर भट्ट, त्रिवेन्द्रसिंह रावत, राजेन्द्रसिंह भंडारी, विजया बर्थवाल, गोविन्द्रसिंह बिष्ट, खजान दास और बलवंतसिंह भौरियाल को शपथ दिलाई।

प्रकाश पंत, दिवाकर भट्ट, त्रिवेन्द्रसिंह रावत और राजेन्द्रसिंह भंडारी को कैबिनेट मंत्री के रूप मे शपथ दिलाई गई, जबकि विजया बर्थवाल और गोविन्दसिंह बिष्ट को स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री के रूप मे शपथ दिलाई गई। खजान दास और बलवंत सिंह भौरियाल को राज्यमंत्री बनाया गया है।

राज्य में आज आठ नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद उत्तराखंड मंत्रिपरिषद की संख्या मुख्यमंत्री सहित 12 हो गई है। मुख्यमंत्री निशंक और तीन मंत्रियों विशनसिंह चुफाल, मातबरसिंह कंडारी और मदन कौशिक ने गत शनिवार को ही शपथ ली थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi