Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उद्योगपतियों से मिले मोदी, आम आदमी से बनाई दूरी

हमें फॉलो करें उद्योगपतियों से मिले मोदी, आम आदमी से बनाई दूरी
, शनिवार, 29 जून 2013 (08:55 IST)
FILE
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता मुंबई प्रवास के दौरान केवल उद्योगपतियों से ही मिले लेकिन उन्होंने आम आदमी से मुलाकात नहीं की।

राज्य भाजपा कोर समूह के नेताओं और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के अलावा मोदी ने यहां एक पांच सितारा होटल में उद्योगपतियों से मुलाकात की।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि अपनी मुंबई यात्रा के दौरान मोदी ने आम आदमी से मिलने की कोशिश नहीं की और न ही उन्होंने झुग्गी बस्तियों का दौरा किया। लेकिन वे उद्योगपतियों से मिले। उद्योगपतियों से मिलने की उन्हें इतनी जल्दी क्यों थी? (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi