Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमलनाथ लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष

हमें फॉलो करें कमलनाथ लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष
नई दिल्ली , शनिवार, 31 मई 2014 (19:01 IST)
FILE
नई दिल्ली। पूर्व संसदीय कार्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को लोकसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लोकसभा सचिचवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कमलनाथ को अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निष्पादन करने के लिए नियुक्त किया है।

कमलनाथ 16वीं लोकसभा के वरिष्ठतम सदस्य हैं और नरेन्द्र मोदी सरकार ने लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में उन्हें नियुक्त करने के लिए हाल ही में अपनी अनुशंसा राष्ट्रपति को भेजी थी।

अस्थाई अध्यक्ष लोकसभा की बैठक शुरू होने से लेकर अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक अध्यक्ष के पद के कर्तव्य का निष्पादन करते हैं।

कमलनाथ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से 9वीं बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। वे पिछली सरकार में शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi