Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस का दूसरा नाम है महंगाई पार्टी-नीतीश

हमें फॉलो करें कांग्रेस का दूसरा नाम है महंगाई पार्टी-नीतीश
पटना , शनिवार, 2 मार्च 2013 (16:09 IST)
FILE
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर सत्तारुढ़ संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम महंगाई पार्टी है और जब तक ये लोग सत्ता में है महंगाई बढ़ती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार रहेगी तो माल भाड़ा बढ़ेगा, अन्य चीजों की कीमत बढ़ेगी और सभी चीजों के दाम में बढ़ोतरी होगी। कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम है महंगाई पार्टी। जब तक ये लोग हैं, तब तक महंगाई बढ़ती रहेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के फोन टेपिंग मामले में नीतीश ने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है। यह निरंतर होते रहता है। न जाने कितने लोगों की फोन टेपिंग की जाती है। यह निजता का उल्लंघन है और जो कमजोर शासन होता है। वह ही इस प्रकार के हथकंडों का प्रयोग करता है।

उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 1.40 रुपए की बढ़ोतरी कर दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi