Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गरीबी का मजाक उड़ाती है कांग्रेस : नरेन्द्र मोदी

हमें फॉलो करें गरीबी का मजाक उड़ाती है कांग्रेस : नरेन्द्र मोदी
इंदौर। बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की नजर हमेशा कुर्सी पर रहती है। कांग्रेस एक खानदान की चारों पीढ़ियां केवल गरीबी की बात करती रहीं और वे गरीबों के हित में अब तक कुछ नहीं कर सकी हैं।

webdunia
PR

मोदी ने यहां दशहरा मैदान पर भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि मैं हिन्दुतान के सियासी पंडितों से प्रार्थना करता हूं कि वे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भाषणों की प्रतियां हासिल करें।

मैं दावे से कहता हूं कि इन भाषणों में नेहरू, गांधी परिवार की चारों पीढ़ियों की 100 में से 80 बातें एक जैसी हैं।’ उन्होंने कहा कि इस खानदान की चारों पीढ़ियां पहले दिन से अपने भाषणों में गरीबी के गीत गाती रही हैं और आज भी यही नगमे दोहरा रही हैं। इससे साबित होता है कि ये पीढ़ियां नाकाम हो चुकी हैं और अब इनके भरोसे देश नहीं चल सकता।

अगले पन्ने पर, शहजादे उड़ाते हैं गरीबी का मजाक...


उन्होंने मध्यप्रदेश के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश का बंटाधार हो गया। मध्यप्रदेश की गिननी बीमारू राज्यों में होती थी, लेकिन शिवराज सिंह और भाजपा के शासन काल में खूब विकास हुआ। मध्यप्रदेश में आजादी के बाद कांग्रेस के शासन काल में 45 हजार किलोमीटर सरकार बनी जबकि शिवराज सिंह के शासन काल में 90 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ। उन्होंने कांग्रेस के नाम और काम को लेकर भी टिप्पणी की।

webdunia
WD

गुजरात के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गरीबों की आंखों में धूल झोंककर उनसे वोट मांगते हैं। मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि शहजादे (राहुल) कहते हैं कि गरीबी केवल मन की अवस्था है। क्या उनकी यह बात गरीबों के साथ मजाक नहीं है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम और चिन्ह के साथ काम भी बदल गए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का नाम अब कांग्रेस आई है, मतलब कांग्रेस इटली। मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुलजी आए थे, सोनिया जी आईं थीं, मनमोहन आए थे, लेकिन उन्होंने महंगाई के बारे 'म' भी नहीं बोला। कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है। कांग्रेस समझती है कि जनता उसकी जेब में है।

webdunia
WD

उन्होंने कांग्रेस नीत केंद्र सरकार पर भाजपा शासित राज्यों के विकास में रोड़े डालने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री ने वर्ष 2008 में दाहोद-इंदौर रेल लाइन का खुद शिलान्यास किया था, लेकिन अब तक इस रेल लाइन का नक्शा भी नहीं बन सका है, क्योंकि गुजरात और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं।’

मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस दूर का नहीं सोच सकती और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेताओं को कुर्सी के उस पार कुछ भी दिखाई नहीं देता।’

webdunia
WD

उन्होंने कहा कि सोनिया ने अपनी हालिया चुनावी सभाओं में वादा किया है कि कांग्रेस गरीबों को 35 किलोग्राम गेहूं मुफ्त देगी। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे अपना यह वादा महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में पूरा करके दिखाए।


मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने पृथ्वी, पाताल और आकाश तक में भ्रष्टाचार किया है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण का विस्तृत ब्योर दिए बगैर कहा कि पूर्ववर्ती एनडीए सरकार के वक्त भुखमरी के मामले में भारत विश्व में 119वें स्थान पर था, जो मौजूदा यूपीए सरकार के कार्यकाल में 65वें पायदान पर आ गया है यानी देश में भुखमरी बढ़ी है।

मोदी ने केंद्र सरकार को सरहदों की सुरक्षा के मोर्चे पर भी घेरा। उन्होंने देश के रक्षा मंत्री और सेना के बीच तालमेल की कमी का दावा करते हुए कहा कि जब पाकिस्तानी सेना ने हमारे बंकरों में भारतीय जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी, तो देश के रक्षामंत्री ने कहा कि यह कृत्य उन आतंकवादियों ने किया जो पाकिस्तानी सैनिकों की वर्दी पहनकर आए थे लेकिन भारतीय सेना ने रक्षा मंत्री की इस बात का खंडन करते हुए कहा कि इस कृत्य को पाकिस्तान के सैनिकों ने ही अंजाम दिया था।

मोदी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के नौजवानों के मन में अपने रोजगार को लेकर असुरक्षा और अनिश्चितता का माहौल है। लेकिन सरकार ने नौजवानों के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिये समितियां बनाने के अलावा कुछ नहीं किया, क्योंकि वह युवाओं को केवल वोटर मानती है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों के वक्त वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर देश में हर साल एक करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया और युवाओं के साथ वादाखिलाफी की।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi