Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गिलानी की पाती मनमोहन के नाम

हमें फॉलो करें गिलानी की पाती मनमोहन के नाम
द्विपक्षीय रिश्तों में आई ठंड को तवज्जो न देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को एक पत्र लिखा, जिसमें नए साल की शुभकामनाएँ दी गई हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि अपने पत्र में गिलानी ने अपने और पाकिस्तान की जनता की तरफ से सिंह और भारत की जनता को शुभकामनाएँ दी हैं।

यह पत्र इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि मुंबई हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध में गिरावट देखी जा रही है। मुंबई हमलों को पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तोइबा संगठन ने उस देश के कुछ अन्य तत्वों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

भारत आतंकवादी हमलों के षड्यंत्रकारियों को दंडित करने में सहयोग करने के लिए पाकिस्तान से सहयोग के लिए कह रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi