Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंद्रयान की तस्वीरें ज्यादा स्पष्ट-इसरो

हमें फॉलो करें चंद्रयान की तस्वीरें ज्यादा स्पष्ट-इसरो
बेंगलुरु (भाषा) , रविवार, 16 नवंबर 2008 (01:25 IST)
भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 ने शुक्रवार रात चंद्रमा पर तिरंगा झंडा लहराने के साथ ही आज पहले के मुकाबले अधिक सुंदर और स्पष्ट तस्वीरें भेजकर एक और उपलब्धि हासिल कर ली, जबकि इससे पहले अन्य देशों के अभियानों के दौरान इतनी अच्छी तस्वीरें नहीं मिलीं थीं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि कल रात चंद्रमा पर पहुँचने वाले भारत के मून इंपैक्टर प्रोब द्वारा भेजी गईं चंद्रमा की सतह पर मौजूद बड़े गड्ढों की पहली तस्वीरें अन्य अभियानों के मुकाबले अधिक स्पष्ट हैं।

इसरो के सूत्रों ने कहा कि मून इंपैक्टर प्रोब पर लगे कैमरे द्वारा पाँच मीटर के रेजोल्यूशन से ली गईं कुछ बड़े गड्ढों की तस्वीरें अन्य देशों के चंद्र अभियानों में 15 मीटर के रेजोल्यूशन से ली गईं तस्वीरों से अधिक स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हम उन गड्ढों को अधिक स्पष्ट रूप में देख सकते हैं।

सूत्रों ने कहा कि चंद्रमा के समूचे तल की तस्वीरें लेने में लगभग एक वर्ष लगेगा। तिरंगे के रंग से रंगा मून इंपैक्टर प्रोब कल रात चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से टकराकर सतह पर उतरा था, जिसके द्वारा ली गई तस्वीरें काफी स्पष्ट हैं।

इसरो के वैज्ञानिक 25 मिनट के दौरान प्रोब द्वारा ली गई तस्वीरों का अध्ययन करेंगे ताकि भविष्य में चाँद की सतह पर उतरने को आसान बनाया जा सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi