Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंद्रयान-1 ने भेजीं चाँद की सतह की तस्वीरें

हमें फॉलो करें चंद्रयान-1 ने भेजीं चाँद की सतह की तस्वीरें
पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा को भेजे भारत के मानवरहित अभियान चंद्रयान-1 ने दो तस्वीरें भेजी हैं, जिनसे चंद्रमा की सतह पर अनेक बड़े और छोटे गड्ढों का पता चलता है।

इसरो सूत्रों ने कहा कि अंतरिक्ष यान के टैरेन मैपिंग कैमरा (टीएमसी) ने चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र की 15 नवंबर को तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में अनेक छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं।

टीएमसी द्वारा भेजी गई एक अन्य तस्वीर में 117 किलोमीटर व्यास वाले गड्ढे और चंद्रमा के भूमध्य रेखा वाले क्षेत्र को दिखाया गया है।

तस्वीर में चंद्रमा की सतह और इस पर मौजूद अनेक गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं। निचली ओर के बाएँ हिस्से में टोरिसेली गड्ढे का कुछ हिस्सा भी देखा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi