Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद्रयान-1 पर पैनी नजर

हमें फॉलो करें चंद्रयान-1 पर पैनी नजर
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद ने 32 मीटर का वह एंटीना तैयार कर लिया है, जो चंद्रयान-1 की पूरी गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा। 300 टन वजन वाले इस एंटीना से चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गए उन्नत आँकड़े प्राप्त होंगे।

दूरमापी यंत्रों द्वारा चंद्रयान-1 चाँद के सतह की तस्वीरों के साथ-साथ कई वैज्ञानिक जानकारी भेजेगा। चंद्रयान-1 मौसम के अनुकूल रहने पर 22 अक्टूबर को पीएसएलवी पर सवार होकर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्टेशन से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा। करीब तीन लाख 86 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके यह आठ नवंबर को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो जाएगा।

चंद्रयान-1 में 11 पेलोड (खोजी उपकरण) लगे हुए है। मून इंपैक्ट प्रोब एमआईपी चंद्रयान पर अहम भारतीय पेलोड है। इसे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का रंग दिया गया है। जब चंद्रयान चंद्रमा से 100 किलोमीटर की ऊँचाई पर उसकी कक्षा में पहुँच जाएगा तो एमआईपी उससे बाहर निकलकर चंद्रमा की सतह पर जाएगा। इस दौरान उसमें लगा वीडियो इमेजिंग सिस्टम नाम का वीडियो कैमरा चाँद के सतह की तस्वीरें खींचेगा।
-नईदुनिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi