Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत

हमें फॉलो करें चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत
नई दिल्ली , शनिवार, 26 मार्च 2011 (09:20 IST)
मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत हो गया है और चुनावों के दौरान पेड न्यूज की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं।

कुरैशी ने राजधानी में एक व्याख्यान के दौरान कहा कि भारत में चुनाव आज भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत हो गया है। देश में पेड न्यूज की घटनाएँ बढ़ रही हैं। पेड न्यूज के 86 मामले हमारे नोटिस में आए हैं।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सक्षम होने का विश्वास जताते हुए सीईसी ने कहा कि मीडिया घरानों और राजनीतिक दलों के बीच की संधियाँ परेशान करने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि पहले यह सांकेतिक विज्ञापन होता था लेकिन अब राजनीतिक दल और मीडिया घराने ज्यादा साहसी हो गए हैं और चुनावी घोषणा पत्र को संपादकीय के रूप में छाप रहे हैं। यह सिर्फ अनैतिक ही नहीं है बल्कि तकलीफदायक भी है और हम इस पर नजदीकी से निगाह रखे हुए हैं।

कुरैशी ने चुनावों पर सरकारी खर्चे पर भी चिंता जताई और कहा कि प्रक्रिया से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi