Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डीएन द्विवेदी का दिल्ली में निधन

गुजरात के राज्यपाल बनने वाले थे द्विवेदी

हमें फॉलो करें डीएन द्विवेदी का दिल्ली में निधन
नई दिल्ली (भाषा) , शनिवार, 1 अगस्त 2009 (10:09 IST)
गुजरात के मनोनीत राज्यपाल डीएन द्विवेदी का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जिगर संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें 23 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल के उदर रोग विभाग के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया था।

उनके जिगर का प्रत्यारोपण होना था, लेकिन आज सुबह चार बजे उनका देहांत हो गया।

द्विवेदी को गुजरात में नवलकिशोर शर्मा की जगह लेना थी। शर्मा का गत 24 जुलाई को पाँच साल का कार्यकाल पूरा हो गया था।

हालाँकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण द्विवेदी पदभार ग्रहण नहीं कर पाए थे और महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर को गुजरात का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi