Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ताजमहल की नींव मजबूत

हमें फॉलो करें ताजमहल की नींव मजबूत
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 8 जुलाई 2009 (13:55 IST)
सरकार ने विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल की नींव में किसी प्रकार की कमजोरी से इनकार करते हुए कहा कि इसका ढाँचा स्थिर और सुरक्षित है।

योजना और संसदीय मामलों के मंत्री वी नारायण सामी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ताज महल संरक्षण की अच्छी हालत में है।

उन्होंने बताया कि भारतीय प्ररातत्व सर्वेक्षण और रूढकी के केन्द्रीय भवन अनुसंधान केन्द्र द्वारा कराए गए सर्वेक्षण से जाहिर होता है कि धरोहर की नींव के साथ-साथ इसका ढाँचा स्थिर और सुरक्षित है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi