Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजयसिंह ने रावण से की मोदी की तुलना

हमें फॉलो करें दिग्विजयसिंह ने रावण से की मोदी की तुलना
अहमदाबाद , बुधवार, 13 जून 2012 (14:36 IST)
FILE
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना लंकापति रावण से करते हुए उन्हें अपने अहम और अभिमान को त्यागने की सलाह दी है।

निजी यात्रा पर यहां आए दिग्विजयसिंह ने कहा कि खुद को विकास पुरूष बताने वाले मोदी को अपने अभिमान को त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी को यह समझना चाहिए कि लंकापति ने भी सोने की लंका बनाई थी लेकिन उसके बाद रावण के साथ क्या हुआ।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और प्रधानमंत्री कार्यालय के बीच हाल में हुए विवाद पर श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा हजारे को भेजा गया पत्र देखा है और उस पत्र में कही भी हजारे को राष्ट्र विरोधी नहीं बताया गया है।

अपने विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले संजय जोशी के साथ सहानुभूति व्यक्त की थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi