Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय सिंह की पत्‍नी आशा का कैंसर से निधन

हमें फॉलो करें दिग्विजय सिंह की पत्‍नी आशा का कैंसर से निधन
नई दिल्ली , गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013 (01:05 IST)
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का निधन हो गया। 58 साल की श्रीमती आशा कई सालों से कैंसर से ग्रस्त थीं, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वसंत कुंज अस्पताल में उन्होंने शाम सात बजे अंतिम सांस ली

वसंत कुंज अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक श्रीमती आशा को जब दिग्विजसिंह ने अस्पताल में भर्ती करवाया था, तब कैंसर की स्टेज काफी बढ़ गई थी। कैंसर के कीटाणु पूरे शरीर में अपना संक्रमण फैला चुके थे, इसके बावजूद हमने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा लेकिन मौत को हराने में हम नाकाम रहे।

अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी का इलाज करवाने अमेरिका भी गए थे लेकिन वहां से आने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार बुधवार शाम सात बजे उन्होंने आ‍‍खिरी सांस ली। तब उनके पास दिग्विजय सिंह और पूरा परिवार मौजूद था। वे अपने पीछे चार पुत्रियां और एक पुत्र का भरा-भूरा परिवार छोड़ गई हैं। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi