Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में छाया 'प्यार' का मौसम

हमें फॉलो करें दिल्ली में छाया 'प्यार' का मौसम
नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 14 फ़रवरी 2008 (12:56 IST)
दिल्लीवासियों के लिए आज ेलेंटाइन-डे प्यारभरे मौसम का तोहफा लेकर आया। यहाँ पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद साफ आसमान ने थोड़ी राहत दी।

जो लोग कल तक ठंड से ठिठुर रहे थे, वे आज के मौसम को देखकर बेहद खुश हैं। साथ ही साथ वेलेंटाइन-डे पर युवक-युवतियों की टोली सड़कों पर उतर आई और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देती नजर आ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में आज सुबह 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हुई और यह सामान्य से चार डिग्री कम यानी 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। कल का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कल का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फारकास्टिंग (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) के अनुसार शीतलहर का कारण पिछले तीन दिन से उत्तर भारत से पछुआ और उत्तर पश्चिमी हवाओं का चलना है।

एनसीएमआरडब्ल्यूएफ ने आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। उसका कहना है कि कल न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुँच सकता है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस माह के शुरू से राजधानी में शीतलहर है और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi