Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूरदर्शन पर 'बुनियाद' फिर से

हमें फॉलो करें दूरदर्शन पर 'बुनियाद' फिर से
नई दिल्ली , बुधवार, 24 जुलाई 2013 (23:43 IST)
FILE
नई दिल्ली। दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए दूरदर्शन अब अतीत में झांक रहा है। लोक प्रसारक ने 1980 के दशक के अंतिम वर्ष में धूम मचा देने वाले अपने धारावाहिक ‘बुनियाद’ का फिर से प्रसारण करने का फैसला किया है।

ज्यादा दर्शकों को आकषिर्त करने के लिए दूरदर्शन ने जिन अन्य धारावाहिकों का फिर से प्रसारण करने का फैसला किया है उनमें ‘चाणक्य’, ‘ब्योमकेश बख्शी’ और ‘परसाई कहते हैं’ शामिल हैं।

रमेश सिप्पी के साथ एक संयुक्त प्रेस सम्मेलन में दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण ने पत्रकारों को बताया कि ‘बुनियाद’ का प्रसारण गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा। सिप्पी ने बुनियाद का निर्माण किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi