Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश के लिए चरमपंथ खतरनाक-एंटनी

हमें फॉलो करें देश के लिए चरमपंथ खतरनाक-एंटनी
कसारगोड (केरल) , शुक्रवार, 1 अप्रैल 2011 (23:28 IST)
रक्षामंत्री एके एंटनी ने शुक्रवार को यहाँ कहा कि बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों का धार्मिक चरमपंथ विकास प्रक्रिया पर नकारात्मक असर डालता है और यह देश के लिए खतरनाक है।

एंटनी ने यूडीएफ के मंजेश्वरम से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अब्दुल रज्जाक के समर्थन में कुम्बाला में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों का धार्मिक चरमपंथ देश के विकास के लिए अच्छा नहीं है और यह खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि जो लोग सांप्रदायिक सौहार्द को अस्थिर करने की कोशिश करते हैं, वे देश तथा उसकी जनता के दुश्मन हैं।

एंटनी ने दावा किया कि भारत ने कांग्रेस नीत संप्रग शासन के बीते छह वर्ष में सभी वर्ग में तेजी से आया बदलाव देखा है क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन ने विकास एजेंडा बनाया है और संप्रदायिक तथा धार्मिक हिंसा रोकने के कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार भारत को तरक्की की राह पर ले आई है और देश ने बीते पाँच से छह वर्ष में तेजी से तरक्की की है क्योंकि प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की अगुवाई वाले गठबंधन ने एक विकास एजेंडा रखा है और किसी भी तरह की सांप्रदायिक तथा धार्मिक हिंसा को फैलने से रोका है।

एंटनी ने कहा कि इन दोनों नेताओं के कुशल शासन की बदौलत ही केरल में भुखमरी से कोई मौत नहीं हुई है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को नहीं जाता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi