Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश को आर्थिक महाशक्ति बनाएँ युवा-प्रतिभा

हमें फॉलो करें देश को आर्थिक महाशक्ति बनाएँ युवा-प्रतिभा
गंगटोक , शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010 (20:39 IST)
FILE
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शुक्रवार को युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के वायदे को पूरा करना चाहिए।

प्रतिभा ने कहा कि हम (भारत) तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर जाने जाते हैं और हमारे देश के आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए नींव पड़ चुकी है। विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे युवाओं को भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के अपने वायदे को पूरा करना चाहिए। सिक्किम विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान छात्रों को बेहतर नागरिक बनाने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी शिक्षा का लाभ उठाते हुए अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करना चाहिए और अपना तथा दूसरों का जीवन बदलने का प्रयास करना चाहिए।

सिक्किम विश्वविद्यालय के बारे में प्रतिभा ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने लोगों की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को पूरा किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi