Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश ने राष्ट्र निर्माता खो दिया-कलाम

हमें फॉलो करें देश ने राष्ट्र निर्माता खो दिया-कलाम
नई दिल्ली (वार्ता) , रविवार, 8 जुलाई 2007 (18:07 IST)
राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे ऐसे अनुभवी सांसद, धर्मनिरपेक्ष नेता और समाजवादी थे, जो अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते थे।

डॉ. कलाम ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री, सांसद और प्रशासक के रूप में चंद्रशेखर की सेवाएँ हमेशा याद रखी जाएँगी। उनके निधन से देश ने ऐसा व्यक्तित्व खो दिया है जिसने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

शेखावत ने शोक व्यक्त किया : उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शेखावत चंद्रशेखर के निधन के समाचार स्तब्धकारी बताते हुए कहा कि वे हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले जाएँगे इसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी।

शेखावत ने चंद्रशेखर के साथ अपने आत्मीय संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि वे उनके घनिष्ठ मित्र और मार्गदर्शक थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi