Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी को अस्पताल बनाने के लिए 75 करोड़ के चैक!

हमें फॉलो करें धोनी को अस्पताल बनाने के लिए 75 करोड़ के चैक!
नई दिल्ली , सोमवार, 31 मार्च 2014 (23:20 IST)
FILE
नई दिल्ली। रियल इस्टेट कंपनी आम्रपाली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 75 करोड़ रुपए के चैक रांची में अस्पताल बनाने के लिए दिए गए थे और यह परियोजना शुरू नहीं होने के कारण चैक लौटा दिए गए।

आम्रपाली का बयान उस समय आया है, जब इस तरह की रिपोर्ट सामने आज रही हैं कि कंपनी द्वारा धोनी को दिए गए चैक आयकर की जांच के घेरे में हैं।

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर आम चुनाव में चुनौती पेश कर रहे आम्रपाली समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा ने कहा, हमने धोनी को रांची में अस्पताल बनाने के लिए चैक दिए थे। हालांकि इस परियोजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका और इसलिए चैक लौटा दिए गए।

अनिल कुमार शर्मा उन मीडिया रिपोर्ट से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि आयकर विभाग आम्रपाली समूह द्वारा धोनी को दिए चैक की जांच कर रहा है। धोनी समूह के ब्रांडदूत हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi