Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नक्सली हमला : ये थे मास्टरमाइंड...

हमें फॉलो करें नक्सली हमला : ये थे मास्टरमाइंड...
नई दिल्ली , सोमवार, 27 मई 2013 (17:23 IST)
FILE
नई दिल्ली। पुलिस को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कांग्रेसी नेताओं पर नक्सलियों के सबसे बड़े हमले को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश है। हमले में मुख्‍य तीन नक्लवादियों की भूमिका रही जिनके नाम है- गणपति, गुडसा और गगन्ना।

टीवी खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दंडकारण्य जोन का कमांडर रामचंद्र रेड्डी उर्फ गुडसा ने ही हमले का प्लान तैयार किया था। गुडसा के कहने पर नक्सलियों के जोनल कमांडर पंकज उर्फ गगन्ना ने अपनी टीम के साथ हमले को अंजाम दिया। ये दोनों आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं।

सूत्रों अनुसार खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि हमले के वक्त नक्सलियों का प्रमुख गणपति भी छत्तीसगढ़ में मौजूद था। ये भी पता चला है कि गणपति ने दो दिन पहले हमले को अंजाम देने वाले नक्सली नेताओं से मुलाकात की थी।

गणपति की जानकारी देने पर सरकार ने 51 लाख रुपए का इनाम रखा है। नक्सलियों की जिस सैन्य टीम ने नेताओं को निशाना बनाया उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच थी और इनमें आधे से ज्यादा महिलाएं थीं। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi