Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागरिकों की रक्षा करने में कमजोर है सरकार

हमें फॉलो करें नागरिकों की रक्षा करने में कमजोर है सरकार
नई दिल्ली , गुरुवार, 14 मार्च 2013 (16:01 IST)
FILE
नई दिल्ली। श्रीलंका नौसेना द्वारा आए दिन भारतीय मछुआरों को पकड़ लेने से क्रोधित सत्तारूढ़ संप्रग के प्रमुख घटक दल द्रमुक ने गुरुवार को सरकार पर आरोप लगाया कि अपने नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में वह कमजोर बन गई है।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान द्रमुक सदस्य टीकेएस एलनगोवन ने बुधवार को और गुरुवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने और उनकी नौकाएं जब्त करने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह रोजमर्रा घटने वाली घटना हो गई है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के इस क्षेत्र में सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे बड़ा देश है। लेकिन अपने नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के मामले में यह सबसे कमजोर देश नजर आ रहा है। चाहे यह तमिल मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकडने का मामला हो या फिर जम्मू-कश्मीर में हमारे सुरक्षाकर्मियों की पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हत्या करने का मामला हो।

एलनगोवन ने कहा कि गुरुवार को सुबह श्रीलंका नौसेना ने 50 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और बुधवार को उसने 20 मछुआरों को पकड़ा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi