Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करना चाहता भारत

हमें फॉलो करें पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करना चाहता भारत
पलक्कड़ (भाषा) , गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (15:05 IST)
FILE
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने कहा कि भारत किसी भी तरीके से पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करना चाहता और वह उसके साथ अच्छे संबंध बनए रखना चाहता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए जो 26/11 के बाद से तनाव में हैं।

थरूर ने कहा कि भारत पाकिस्तान को किसी भी तरीके से अस्थिर नहीं करना चाहता और वह उसके साथ अच्छे संबंध बनए रखना चाहता है।

अरूणाचल प्रदेश की दलाई लामा की यात्रा पर चीन की आपत्ति के संबंध में उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य की यात्रा कर सकता है क्योंकि यह भारत का अंग है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi