Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फूलनदेवी टाइम की सूची में

हमें फॉलो करें फूलनदेवी टाइम की सूची में
नई दिल्ली , रविवार, 13 मार्च 2011 (17:07 IST)
कभी चंबल के बीहड़ों पर राज करने वाली दस्यु सुंदरी फूलनदेवी को प्रतिष्ठित ‘टाइम’ मैगजीन ने इतिहास की 16 ‘सबसे विद्रोही महिलाओं’ की सूची में चौथे नंबर पर रखा है।

टाइम मैगजीन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी इस सूची में दिवंगत ‘दस्यू सुंदरी’ के बारे में लिखा है कि फूलन देवी को भारतीय गरीबों के संघर्ष को स्वर देने वाली और इस आधुनिक राष्ट्र के सबसे दुर्दांत अपराधियों के रूप में याद किया जाएगा।

टाइम के अनुसार अपने प्रारंभिक दिनों में बिना मर्जी की शादी और कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार हुई फूलन देवी ने उत्तरी और मध्य भारत में उच्च जातियों को निशाना बनाते हुए हिंसा की और डकैतियाँ डालीं।

वर्ष 1981 में फूलन ने अपने साथी डकैतों की मदद से उच्च जातियों के गाँव में 20 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। फूलन ने अंतत: भारत सरकार से समझौता किया और 11 साल जेल की सजा काटी। जेल से रिहा होने के दो साल बाद वह संसद के लिए चुनी गई।

मैगजीन ने कहा कि कुछ लोगों ने फूलन पर आरोप लगाया कि सांसद रहने के दौरान उन्होंने गरीबों के लिये कुछ नहीं किया लेकिन जाति व्यवस्था के खिलाफ उनके विरोध ने उन्हें समाज के दबे कुचले लोगों के अधिकारों का प्रतीक बना दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi