Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंसल को जल संसाधन मंत्रालय का भी प्रभार

अरुण यादव और प्रतीक पाटिल के मंत्रालय बदले

हमें फॉलो करें बंसल को जल संसाधन मंत्रालय का भी प्रभार
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 14 जून 2009 (19:05 IST)
संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल को मीरा कुमार के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद रविवार को जल संसाधन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतीक प्रकाश बापू पाटिल को युवा मामलों और खेल राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि अरुण यादव को भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में भेज दिया गया है। इससे पहले पाटिल भारी उद्योग राज्यमंत्री थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह की सलाह से बसंल को जल संसाधन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

मीरा कुमार को पहले जल संसाधन मंत्रालय दिया गया था, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने से पहले ही बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi