Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बर्ड फ्लू का संक्रमण मनुष्यों में नहीं

हमें फॉलो करें बर्ड फ्लू का संक्रमण मनुष्यों में नहीं
कोलकाता (वार्ता) , शनिवार, 2 फ़रवरी 2008 (12:57 IST)
पश्चिम बंगाल सरकार ने मनुष्य में बर्ड फ्लू संक्रमण की आशंकाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि जिन 19 लोगों के रक्त के नमूने जाँच के लिए भेजे गए थे वे सभी निगेटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से 19 बीमार लोगों के रक्त नमूनों की जाँच पुणे स्थित विषाणु संस्थान में कराई गई थी और ये सभी नकारात्मक पाए गएइन लोगों को बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द की शिकायत के बाद निगरानी में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि मुर्गियों को मारने के अभियान में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को सात दिन तक अलग निगरानी में रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने बर्ड फ्लू प्रभावित जिलों के आला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि इस अभियान को शुक्रवार तक निपटा लेना चाहिएराज्य के 19 में से 13 जिलो में यह रोग फैल गया था और राज्य सरकार को 28 लाख मुर्गे-मुर्गियों को मारने का फैसला लेना पड़ा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi