Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाबरी विध्वंस पर खेद नहीं-राजनाथ

हमें फॉलो करें बाबरी विध्वंस पर खेद नहीं-राजनाथ
नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 14 जुलाई 2009 (09:36 IST)
सोमालियाई जल दस्युओं ने अगवा किए गए भारतीय पोत का इस्तेमाल सोमवार को अदन की खाड़ी में एक बड़े तेलवाहक पर हमला करने के लिए किया। हालाँकि हमला नाकाम रहा। चालक दल के 11 सदस्यों वाले भारतीय जहाज का शुक्रवार को अपहरण किया गया था।

केन्या स्थित एक संगठन के अनुसार भारत के एक छोटे मालवाहक जहाज का गत शुक्रवार सोमालिया के अर्धस्वायत्त राज्य पुंटलैंड के मुख्य कस्बे बोसासो से महज 14 समुद्री मील की दूरी पर अपहरण किया गया।

पूर्वी अफ्रीकी समुद्री वहन सहायता कार्यक्रम के प्रमुख एंड्र्यू म्वांगुरा ने कहा इस भारतीय पोत का इस्तेमाल आज सुबह एक तेलवाहक जहाज ‘वीएलसीसी एलिफेंट’ पर हमला करने के लिए किया गया, लेकिन हमला नाकाम रहा।

वीएलसीसी सऊदी अरब के ‘सिरियस स्टार’ जैसा एक बहुत बड़ा तेलवाहक जहाज है। ‘सिरियस स्टार’ का नवंबर 2008 में सोमालियाई जलदस्युओं ने अपहरण कर लिया था। उसमें 20 लाख बैरल कच्चा तेल भरा हुआ था।

भारतीय पोत के अपहरण के साथ इस साल सोमालियाई जलदस्युओं द्वारा अदन की खाड़ी और हिंद महासागर में बंधक बनाए गए जहाजों की संख्या बढ़कर कम से कम 15 हो गई है। इन जहाजों के साथ चालक दल के 200 से अधिक सदस्यों को भी बंधक बनाकर रखा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi