Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिमस्टेक आतंकवाद से लड़ने को एकजुट

हमें फॉलो करें बिमस्टेक आतंकवाद से लड़ने को एकजुट
नई दिल्ली (वार्ता) , रविवार, 31 अगस्त 2008 (14:01 IST)
दक्षिण एशिया और बंगाल की खाड़ी के आसपास के सात देशों का समूह (बिमस्टेक) आतंकवाद से लड़ने के लिए एक समझौता करने के लिए राजी हो गए हैं। इसमें खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, कानूनी प्रणाली, आतंकवादियों को आर्थिक मदद रोकने की व्यवस्था होगी।

बिमस्टेक के विदेश मंत्रियों की यहाँ संपन्न बैठक में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, सीमा पार अपराध और मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने के लिए एक समझौते पर सहमति बनी।

बैठक में निश्चय किया गया कि दक्षेस देशों के आतंकवाद विरोधी समझौते की तर्ज पर एक समझौते का प्रारूप बनाया जाए, जो आगामी नवंबर में नई दिल्ली में होनी वाली बिमस्टेक शिखर वार्ता में प्रस्तुत किया जाए।

बिमस्टेक में भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, म्यामार, थाईलैंड व नेपाल शामिल हैं। इन देशों की बैठक में ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए भारत में एक केंद्र स्थापित करने का फैसला भी किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi