Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा की भाषा बोल रही है कांग्रेस-संघ

हमें फॉलो करें भाजपा की भाषा बोल रही है कांग्रेस-संघ
नई दिल्ली (वार्ता) , रविवार, 18 जनवरी 2009 (18:20 IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि मुम्बई आतंकी हमले से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की आँखें खुली हैं और अब वह भारतीय जनता पार्टी की भाषा बोलने लगी है, पर यह समय ही बताएगा कि यह उसकी चुनावी पैंतरेबाजी तो नहीं है।

अपने मुखपत्र 'ऑर्गेनाइजर' में छपे संपादकीय में संघ ने कहा है कि सरकार राष्ट्रवादी संगठनों के किसी भी सुझाव को कचरा समझकर ठुकरा देती थी, पर अचानक उसमें बदलाव आया है और अब अपने शासनकाल के अंतिम कुछ महीनों में नई भाषा बोलने लगी है।

यह समय ही बताएगा कि यह चुनावी स्टंट है या वास्तविकता में नीति परिवर्तन है। हाँ एक बात स्पष्ट है कि अगर सरकार गंभीर है तो उसे अपनी नीतियों पर अमल करने का समय नहीं बचा है।

इसमें कहा गया है कि गृहमंत्री पी. चिदम्बरम का कहना है कि देश के पास 2011-12 तक एक राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर होगा, जिसमें हर नागरिक की पूरी जानकारी होगी। उनका यह भी कहना है कि किसी बांग्लादेशी का बिना वीजा भारत आने का कोई मतलब नहीं है। संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा इस बात को बरसों से कह रही है, जिसे कांग्रेस अब बोल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi