Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा को कांग्रेस नेताओं के नाम का सहारा...

हमें फॉलो करें भाजपा को कांग्रेस नेताओं के नाम का सहारा...
नई दिल्ली , रविवार, 3 मार्च 2013 (12:55 IST)
FILE
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा की बैठक में कांग्रेस नेताओं का नाम लिए जाने पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने उन पर जमकर निशाना साधा।

अल्वी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेसी दिग्गजों के नाम का सहारा ले रहे हैं। यह लोकतंत्र का हिस्सा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नेता नहीं है ‍इसीलिए प्रणब मुखर्जी और लालबहादुर शास्त्री के नाम का सहारा लेना पड़ रहा है।

अल्वी ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल को हमारे नेता का नाम लेने से फायदा होता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा अधिवेशन में प्रणब मुखर्जी को प्रधानमंत्री ने बनाए जाने की बात कहते हुए मनमोहन को कांग्रेस का नाइट वॉचमैन प्रधानमंत्री कहा था।

उन्होनें कहा था कि लाल बहादुर शास्त्री ने पहले देश में विदेश से गेहूं मंगाया जाता था। जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश को जगाया। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi