Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा ड्रग माफिया के साथ, धरने पर आप...

हमें फॉलो करें भाजपा ड्रग माफिया के साथ, धरने पर आप...
नई दिल्ली , मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014 (15:43 IST)
FILE
नई दिल्ली। भाजपा पर ड्रग माफिया के समर्थन का आरोप लगाते हुए आप ने युगांडाई महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जंतर मंतर पर बुधवार को सुबह 11 बजे धरने का ऐलान किया है।

आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि युगांडा की महिलाओं को न्याय दिलाने और दिल्ली पुलिस का असली चेहरा जनता के सामने लाने के लिए आप ने 11 बजे जंतर मंतर पर धरना देने का फैंसला किया है।

वहीं आशुतोष ने सवाल किया कि क्या मोदी और जेटली युगांडाई महिलाओं, ड्रग माफिया और सेक्स रैकेट मामले में दिल्ली की छवि खराब करने के लिए माफी मांगेंगे।

युगांडाई महिलाओं की शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है। अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

आशुतोष ने आरोप लगाया कि जब सोमनाथ भारती ने पुलिस से खिड़की एक्सटेंशन में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा तो आप सरकार को बदनाम करने के लिए यह राजनीतिक चाल चली गई।

आप प्रवक्ता ने कहा ‍कि गुजरात सरकार ने चुनावों के दौरान राज्य में 50 लाख घर बनाने का वादा किया था, अब तक उन्होंने कितने घर बनाए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi