Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक, तोड़े कैमरे, दीं गालियां...

हमें फॉलो करें भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक, तोड़े कैमरे, दीं गालियां...
नई दिल्ली , मंगलवार, 9 जुलाई 2013 (13:09 IST)
FILE
नई दिल्ली। चीनी सैनिक भारतीय सीमा में वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते रहते हैं। चीन अपनी हरकतों से भारत को हमेशा उसकाता रहता है।

कुछ दिनों पहले चीनी सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर अपने चीनी सैनिकों के बंकर बना लिए थे। अप्रैल-मई में भी चीन की सेना ने दौलत बेग ओल्डी सेक्टर का रुख किया था। सीमा पर हलचल कर तनाव बढ़ाना चीन की आदत बन गया है।

चीन ने फिर दी भारत को धमकी, कहा अरुणाचल हमारा

इस घटना से भारत-चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। एक बार फिर चीन ने अपने नापाक इरादे जाहिर किए हैं। इस बार चीनी सैनिकों ने फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। इस बार चीनी सैनिक दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में घुस आए। यह घटना 17 जून की है। इसकी पुष्टि आईटीबीपी ने की है। खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

आगे पढ़ें, तोड़े कैमरे, हिन्दी में दी गालियां...


webdunia
FILE
गत तीन महीनों में चीन सेना ने दूसरी बार यह करतूत की है। खूफिया रिपोर्ट के अनुसार करीब तीन हफ्ते पहले हुई इस घटना में चीन के सैनिकों ने वहां रहने वाले लोगों को हिन्दी में कहा कि वे इस जगह को तुरंत खाली कर दें।

क्या चीन करेगा भारत पर कब्जा? (भविष्यवाणी)

रिपोर्ट के अनुसार चीनी सैनिकों को हिन्दी अच्छी तरह से आती थी। चीनी सैनिकों ने गालियां भी दीं। चीनी सेना ने यहां पर भारतीय सेना द्वारा लगाए गए हाई रेजोल्यूशन कैमरों को भी तोड़ दिया और सेना द्वारा बनाए गए कुछ अस्थायी ढांचों को भी गिरा दिया।

आगे पढ़ें, चीनी जनरल ने कहा, हमें उकसाओ मत...


webdunia
FILE
चीन ने भारत के रक्षामंत्री एके एंटोनी का उच्चस्तरीय दौरा शुरू होने से पहले चीन के जनरल ने भारत को चेतावनी दी थी कि भारत सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाकर हमें उसकाए नहीं।

नहीं हट रही चीनी सेना लद्दाख से, तनाव बढ़ा...

‘चाइना स्ट्रेटजी कल्चर प्रमोशन एसोसिएशन’ के कार्यकारी उपाध्यक्ष तथा महानिदेशक मेजर जनरल लुओ युआन ने कहा कि अब भी यह समस्या है कि भारतीय पक्ष का 90 हजार वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर कब्जा है। समस्याएं इतिहास से मिली हैं और हमें इनकी ओर ठंडे दिमाग से देखना चाहिए। (एजेंसियां)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi