Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत एटमी करार पर आगे बढ़े-अमेरिका

हमें फॉलो करें भारत एटमी करार पर आगे बढ़े-अमेरिका
आमतला (पश्चिम बंगाल) , रविवार, 28 अक्टूबर 2007 (22:39 IST)
अमेरिका के वित्तमंत्री हेनरी पॉल्सन ने भारत से अनुरोध किया है कि वह उनके देश के साथ असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर उत्पन्न आंतरिक राजनीतिक गतिरोध दूर कर इसके अमल की दिशा में यथाशीघ्र आगे बढ़े।

पॉल्सन ने कहा कि अपने आंतरिक राजनीतिक फैसले भारत को ही लेने होंगे और अमेरिका इस दिशा में उस पर अनावश्यक दबाव नहीं डालेगा। उन्होंने कहा कि इसे लागू करना भारत के हाथ में है। पॉल्सन ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण समझौता है और भारत को इस दिशा में जितनी जल्दी हो सके आगे बढ़ना चाहिए।

पॉल्सन यहाँ देश के और ज्यादा गरीबों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के दायरे में लाने के लिए की जरूरत पर बल देने संबंधी एक समारोह में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार का मानना है कि परमाणु समझौता देश के आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जरूरी है। पॉल्सन चार दिन की भारत की यात्रा पर हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi