Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भ्रष्टाचार पर राहुल चुप क्यों-भाजपा

हमें फॉलो करें भ्रष्टाचार पर राहुल चुप क्यों-भाजपा
आगरा , शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011 (20:13 IST)
भाजपा ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश को प्रभावी लोकपाल की जरूरत है और इसे इसी सत्र में पारित होना चाहिए। भाजपा ने सवाल किया कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार और महंगाई पर चुप क्यों हैं?

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल लोकपाल, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते। वे 2जी स्पेक्ट्रम व राष्ट्रमंडल घोटाले के बारे में क्यों चुप्पी साधे हुए हैं?

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता को भिखारी कहने वाले राहुल आखिर उसके घर में खाना क्यों खाते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केन्द्र में बैठकर देश को लूट रहे हैं और वहीं प्रदेश में बैठीं मायावती भी प्रदेश की जनता को लूट रही हैं। पांच साल में माया सरकार ने उत्तरप्रदेश की जनता को लूटने के सिवाय और कुछ नहीं किया।

प्रसाद ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि माया से पहले मुलायमसिंह का प्रदेश में गुंडाराज रहा। मुलायम की सरकार में अपराध व गुडांगर्दी चरमसीमा पर रही। मुलायमसिंह और मायावती के साथ राहुल गांधी से मिली भगत है। तीनों पार्टियां मिलकर काम करती हैं।

उन्होंने भाजपा को देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राष्ट्रीय दल बताते हुए कहा कि पार्टी ने राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में जबरदस्त अभियान चलाया है। देश की कोई भी पार्टी कभी भी पूरे उत्तरप्रदेश में प्रत्येक ब्लॉक व नगर में कार्यक्रम नहीं कर पाई। जन अभियानों के मसले पर भाजपा की छवि बाकी दलों से भिन्न बनी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi