Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंडी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 27 मृत

हमें फॉलो करें मंडी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 27 मृत
मंडी (वार्ता) , मंगलवार, 1 सितम्बर 2009 (23:10 IST)
हिमाचलप्रदेश के मंडी जिले में कांगू मार रोड पर मंगलवार शाम एक निजी बस के 300 फुट गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 27 यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा 8 घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार बस बिलासपुर से सुन्दरनगर जा रही थी और इसमें 40 लोग सवार थे। कांगू मार के निकट शाम साढे सात बजे हादसा उस समय हुआ जब मोड़ काटते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

मंडी जिले के उपायुक्त ओंकार शर्मा ने दुर्घटनास्थल से बताया कि 27 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आठ घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

आधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi