Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिलाओं की सकारात्मक छवि दिखाएँ-राष्ट्रपति पाटिल

हमें फॉलो करें महिलाओं की सकारात्मक छवि दिखाएँ-राष्ट्रपति पाटिल
नई दिल्ली (वार्ता) , रविवार, 16 नवंबर 2008 (22:08 IST)
मीडिया को महिलाओं की सकारात्मक छवि पेश करना चाहिए। देश में पिछले दो दशक में महिला पत्रकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने साहस एवं कर्मठता का परिचय दिया है।

यह बात राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने रविवार को यहाँ विज्ञान भवन में प्रेस दिवस के अवसर पर 'महिला एवं मीडिया' विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही। आयोजन भारतीय प्रेस परिषद ने किया था।

उन्होंने कहा मीडिया में यह विचार किया जाना चाहिए कि क्या महिलाओं को सकारात्मक रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है या उन्हें नकारात्मक रूप में ही दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा इसमें कोई संदेह नहीं कि ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय महिला पत्रकारों ने पिछले दो दशक के दौरान काफी प्रगति की है। वे युद्धक्षेत्र, स्टॉक मार्केट, संसद तथा राज्य विधानसभाओं की रिपोर्टिंग कर रही हैं।

पाटिल ने कहा निस्संदेह महिला पत्रकारों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा सामाजिक समस्याओं से जुड़े विषयों को शामिल कर मीडिया को एक व्यापक आधार प्रदान किया है।

पत्रकारिता जैसे स्पर्धात्मक पेशे में महिलाओं को भी अपने पुरुष सहकर्मियों की तरह आगे बढ़ने की आशंका रहती है। हमारे देश में महिला सशक्तिकरण और महिला पुरुष समानता एक ऐसा कार्य है, जिसे हमें अभी पूरा करना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi