Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई, दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा!

हमें फॉलो करें मुंबई, दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा!
मुंबई , शनिवार, 7 जनवरी 2012 (20:33 IST)
मुंबई पुलिस की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर, इंडियन मुजाहिदीन के साथ मिलकर निकट भविष्य में मुंबई और दिल्ली में आतंकवादी हमले करने की साजिश रच रहा है। संभावित निशानों में तटीय इलाके शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीकेआई के सदस्य पंजाब में चुनाव के पहले भाजपा के नेताओं समेत कई अहम नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

खुफिया जानकारी के मुताबिक, तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को चीन के छह नागरिकों से खतरा पैदा हो सकता है। चीन के ये नागरिक देश में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

शहर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इस जानकारी में तिब्बत के चीन मूल के एक नागरिक ताशी फुंत्सोक के नाम का खुलासा भी किया गया है, जो भारत में घुसने का इंतजार कर रहा था, ताकि दलाई लामा को नुकसान पहुंचा सके।

खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दलाई लामा अक्सर मुंबई और प्रदेश के दूसरे हिस्सों में जाते रहते हैं। दलाई लामा को पैदा खतरे को कमतर नहीं आंका जा सकता। चीन के पासपोर्ट के खोने और ऐसा पासपोर्ट मिलने की जल्द जानकारी दिए जाने की जरूरत है, ताकि संबंधित एजेंसियां फौरन जांच कर सकें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi