Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई सबसे सस्ता, टोक्यो महंगा

हमें फॉलो करें मुंबई सबसे सस्ता, टोक्यो महंगा
नई दिल्ली , शुक्रवार, 8 जुलाई 2011 (18:35 IST)
FILE
भले ही देश में बढ़ती महंगाई से मुकाबला करने में सरकार के पसीने छूट रहे हैं, लेकिन एक वैश्विक सर्वेक्षण में रहने के लिहाज से मुंबई और नई दिल्ली को सबसे सस्ते शहरों में शुमार किया गया है।

वर्ल्डवाइड कास्ट ऑफ लिविंग सर्वे में भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई रहने के लिए तीसरा सबसे सस्ता स्थान है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पांचवें पायदान पर है।

अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान फर्म इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा कराए गए वार्षिक सर्वेक्षण में खाने-पीने से लेकर परिवहन एवं शौचालय तक पर खर्च के आधार पर दुनियाभर के 134 प्रमुख स्थानों को रैंकिंग दी गई है।

दुनिया के सबसे महंगे शहरों की इस साल की रैंकिंग में मुंबई 131वें पायदान पर है, जबकि एक साल पहले यह 132वें पायदान पर था। वहीं नई दिल्ली इस साल भी 129वें पायदान पर कायम है।

सबसे सस्ते शहरों की सूची में मुंबई से सस्ते केवल दो शहर हैं। एक ट्यूनीशिया में ट्यूनिश और दूसरा पाकिस्तान का कराची शहर। वहीं ईरान में तेहरान को नई दिल्ली से सस्ता शहर पाया गया।

जापान का टोक्यो दुनिया का सबसे महंगा स्थान है, जबकि नार्वे का ओस्लो दूसरा, जापान का ओसाका कोबे तीसरा, पेरिस चौथा और ज्यूरिख पांचवा सबसे महंगा स्थान है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi