Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुबारक नेहरू पुरस्कार से सम्मानित

हमें फॉलो करें मुबारक नेहरू पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 18 नवंबर 2008 (21:24 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को उनकी अंतरराष्ट्रीय समझ के लिए मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुबारक को अरब के उद्देश्य को साथ लेकर उनके देश को स्थायित्व और प्रगति देने और क्षेत्र में शांति तथा समझ को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

प्रतिभा ने कहा कि राष्ट्रपति मुबारक की पश्चिम एशियाई क्षेत्र के स्वीकार्य विकल्प के तौर पर शांति के प्रति अटल प्रतिबद्धता ख्यात है।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए मुबारक ने नेहरू-नासेर काल के दौरान जन्मे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के समय को याद किया। यह पुरस्कार वर्ष 1965 से दिया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi