Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुशर्रफ का चेहरा बेनकाब-राजनाथ

हमें फॉलो करें मुशर्रफ का चेहरा बेनकाब-राजनाथ
मिर्जापुर (वार्ता) , रविवार, 4 नवंबर 2007 (18:11 IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने रविवार को पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाने से राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का असली चेहरा बेनकाब हो गया है और भारत को कूटनीतिक पहल करके अपने इस पड़ोसी देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए प्रयास करने चाहिए।

सिंह ने यहाँ विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन से पहले कहा कि पाकिस्तान में आपातकाल लागू करके जनरल मुशर्रफ ने अपने मुँह पर पड़ा नकाब खुद-ब-खुद हटा दिया है और दुनिया उनकी असलियत जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान में लोकतंत्र बहाली के लिए पहल करते हुए कूटनीतिक प्रयासों के जरिये जनरल मुशर्रफ पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का दबाव डलवाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि भारत के अपने पड़ोसी देशों से संबंध ठीक नहीं है और केन्द्र की संप्रग सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सरकार को पहल करके अपने पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारने चाहिए।

केन्द्र की संप्रग सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता महँगाई से त्रस्त है, आंतरिक सुरक्षा खतरे में है और तुष्टिकरण की राजनीति का बोलबाला होने के कारण सामाजिक समरसता को गहरा धक्का लगा है।

भाजपा संगठन के बारे में चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि आगामी दो-तीन माह में सभी मतदान बूथों पर पार्टी की समितियाँ गठित की जाएँगी। गुजरात, उत्तराखंड तथा मध्यप्रदेश में इन समितियों के गठन का काम शुरू भी कर दिया गया है और प्रयास किए जा रहे हैं कि देश में कोई भी ऐसा मतदान केन्द्र न रहे, जहाँ भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी न हो।

कर्नाटक में सरकार बनाने की भाजपा की संभावनाओं के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि पार्टी अपने सहयोगी जनता दल (एस) की पहल पर सरकार बनाने को तैयार हुई थी और दोनों दल बारी-बारी से सरकार बनाने के पूर्व निर्धारित फार्मूले पर ही कायम हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक में भाजपा के साथ गतिरोध के सिलसिले में बातचीत के लिए दिल्ली आएँगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi