Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैं बनूँगा वित्तमंत्री..!

हमें फॉलो करें मैं बनूँगा वित्तमंत्री..!
जी हाँ, आप भी बन सकते हैं वित्तमंत्री। 29 फरवरी, 2008 को केन्द्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम 'आम बजट' पेश करने जा रहे हैं। क्या सस्ता होगा, क्या महँगा होगा, किसको मिलेगी रियायत और किस पर गिरेगी गाज..? देश का हर तबका वित्तमंत्री से उम्मीदें लगाए बैठा है। सबको इंतजार है उनकी घोषणाओं का।

'मैं बनूँगा वित्तमंत्री' के जरिये वेबदुनिया अपने पाठकों को एक मंच उपलब्ध करवा रहा है, जिसके माध्यम से वे आगामी बजट को लेकर अपने विचार हमें प्रेषित कर सकते हैं। आप क्या सोचते हैं बजट को लेकर और वित्तमंत्री से आपकी क्या अपेक्षाएँ हैं।

...तो देर किस बात की, उठाइए कलम या दौड़ाइए की-बोर्ड पर अपनी अँगुलियाँ और भेज दीजिए हमें। चयनित रचनाओं को चित्र सहित वेबदुनिया के 'बजट विशेष' में प्रकाशित किया जाएगा। आपकी रचनाएँ हमें 25 फरवरी तक मिल जाना चाहिए। -संपाद

रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-
[email protected]

डाक से इस पते पर रचनाएँ भेज सकते हैं-
संपाद
वेबदुनिया डॉट कॉ
'लाभगंगा', 582, महात्मा गाँधी रोड, इन्दौर-म.प्र.
फैक्स : 0731-2548555

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi