Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजेश खन्ना फिर अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें राजेश खन्ना फिर अस्पताल में भर्ती
मुंबई , शनिवार, 14 जुलाई 2012 (22:28 IST)
FILE
गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को शनिवार शाम लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके निकटतम सूत्रों का कहना है कि खन्ना को एक सप्ताह पहले ही यहां से छुट्टी मिली थी।

69 वर्षीय ‘काका’ के अस्पताल में भर्ती होने का कारण बताए बगैर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वे अस्पताल में हैं। हालांकि अभिनेता के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्हें कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटी रिंकी खन्ना उनके साथ हैं। इससे पहले 20 जून को खबर आई थी कि खन्ना ने भोजन करना बंद कर दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi