Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रात की बारिश से दिल्ली में सर्द सुबह

हमें फॉलो करें रात की बारिश से दिल्ली में सर्द सुबह
नई दिल्ली , शनिवार, 7 जनवरी 2012 (14:22 IST)
दिल्ली में बीती रात हुई बारिश से शनिवार को की सुबह सर्द रही, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से उपर बना रहा।

राजधानी में आज सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 7.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। कल शाम 5:30 बजे से आज सुबह 8:30 बजे के बीच 7.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री और कल की तुलना में 0.1 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में कल इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। कल का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi