Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रामदेव को लेकर कांग्रेस-भाजपा में ठनी

हमें फॉलो करें रामदेव को लेकर कांग्रेस-भाजपा में ठनी
नई दिल्ली , बुधवार, 23 फ़रवरी 2011 (16:09 IST)
योग गुरू बाबा रामदेव को लेकर आज भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध सा छिड़ गया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जहाँ रामदेव से उनकी कथित सैकड़ों करोड़ की संपत्ति का हिसाब देने की माँग की वहीं भाजपा के वेंकैया नायडु ने बाबा का बचाव किया।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘बाबा रामदेव केवल एक राजनीतिक पार्टी (कांग्रेस) को निशाना बना रहे हैं। लेकिन मेरा उनसे केवल एक आग्रह है कि जब भी वह अपने किसी भक्त से धन ग्रहण करें, वह उस भक्त से इस बात का सुबूत भी लें कि दान की गई राशि काले धन का हिस्सा नहीं है।’

उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन सवालों के जवाब में यह बात कही जिसमें उनकी पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से रामदेव पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया था। कांग्रेस के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि रामदेव ने काले धन के इस्तेमाल से बड़े पैमाने पर संपत्ति खड़ी की है।

भाजपा नेता नायडु ने सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, कांग्रेस ने यह नीति अपना रखी है कि ‘आक्रमण ही सर्वोत्तम बचाव है।’ कोई भी जब उनके खिलाफ कोई मामला उठाता है तो वे उस व्यक्ति पर हमला शुरू कर देते हैं।

नायडु ने कहा, ‘अब वे बाबा रामदेव के विरूद्ध अनर्गल आरोप लगा रहे हैं कि उनके पास काला धन है। कांग्रेस की सरकार है। अगर उनके पास काला धन है तो इस संबंध में उनकी सरकार क्या कर रही है।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi